एक दिन बाजार गया.......
थका आया ....... नींद लगी ........
आंखे मंद हुई............
सोया नहीं!
दीवारों से चीख निकली.......
सन्नाटों की आवाज आई......
झूठे बर्तनों.... पे नरम मासूम हाथों की रगड़ ,
आँखों मे झलकती बचपन बेअसर........
जूते चमकाते हाथ थकते नहीं......
दारू की भट्टी पे चेहरे झुलसते नहीं.......
कोमल कंधे अब हर बोझ सह लेते हैं.....
. क्योंकि
भूखे पेट उम्मीद नहीं सह सकते हैं.........
इस समाज के जन्मे हम........
सिर्फ चार शब्दों मे .... कर्तव्य ढूंढ लेते हैं॥
हर कविता पढ़-लिख कर ,
समाज बदलना चाहते हैं...
क्यों आ जाती है नींद,
मानव बन कर ॥
फिर भी
सोया नहीं अब तक ........

jabardast.. "हर कविता पढ़-लिख कर ,
जवाब देंहटाएंसमाज बदलना चाहते हैं...
क्यों आ जाती है नींद,
मानव बन कर "..
DHANYVAD
जवाब देंहटाएं